सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में प्लेसमेंट का बड़ा आयोजन, एचडीएफसी-आईसीआईसीआई सहित 30 कंपनियां पहुंचीं

एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिड़ला ग्रुप, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पेटीएम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, टेलीपरफॉर्मेंस तथा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सहित 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियां वित्त, बीमा, रिटेल, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों से संबंधित थीं।

लखनऊ। सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन निदेशक डॉ. ममता श्रीवास्तव तथा प्रबंध निदेशक अमृत श्रीवास्तव एवं नेहा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विनय कुमार बाजपेयी ने किया। प्लेसमेंट ड्राइव में 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

प्लेसमेंट ड्राइव में एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिड़ला ग्रुप, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पेटीएम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, टेलीपरफॉर्मेंस तथा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सहित 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियां वित्त, बीमा, रिटेल, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों से संबंधित थीं।

कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर ऋषभ रंजन के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह तोमर, आसिफ सलमानी, विवेक शुक्ला, आलोक सिंह, रीतिका मंचंदा एवं रवि तिवारी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के लिए करियर के नए अवसर लेकर आई।